फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Apply two-step lock on WhatsApp; don't use your date of birth or name as your password.

Moradabad News: व्हाट्सएप पर लगाएं टू स्टेप लॉक, जन्मतिथि और नाम का नहीं बनाएं पासवर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Apply two-step lock on WhatsApp; don't use your date of birth or name as your password.
मुरादाबाद। साइबर ठगी से बचना है तो व्हाट्सएप पर टू स्टेप लॉक लगाएं और सोशल मीडिया एकाउंट, मेल पर अपने नाम और जन्म तिथि का पासवर्ड बनाने से बचें। यह जानकारी साइबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन ने पंचायत भवन में आयोजित साइबर सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में दी।
विज्ञापन


कार्यशाला में डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने संचार साथी एप के बारे में विस्तार से समझाया। एप पर मोबाइल खोने की जानकारी भी दी जा सकती है साथ ही आप कैसे पता लगाएं कि आपके नाम पर कितने सिम जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोग कैसे छोटी-छोटी गलती करके साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपको लगता है कि मोबाइल में आपका डाटा सुरक्षित है लेकिन यदि आप सतर्क नहीं है तो साइबर अपराधी आपका डाटा आसानी से चोरी कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने सभी से व्हाट्सएप पर टू स्टेप लॉक लगवाया। भूलकर भी अपने नाम और जन्म तिथि का पासवर्ड न बनाएं। कार्यशाला में डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर अकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed