{"_id":"67e85f09265ca8f7510796d5","slug":"application-for-admission-in-sports-college-begins-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-611648-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसायटी के अधीन संचालित होने वाले स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन कॉलेजों में कक्षा छह से नौ तक प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए खिलाड़ियों की उम्र 9-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उन खिलाड़ियों के पास पैन कार्ड होना भी अनिवार्य है। इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए मुरादाबाद मंडल में 22 अप्रैल से परीक्षा शुरू होने जा रही है।
खेल निदेशालय के मुताबिक इस बार प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कुल 275 सीटों पर बच्चों के दाखिले लिए जाएंगे। इस बार इन कॉलेजों में छठवीं कक्षा में कुल 166, सातवीं कक्षा में 75, आठवीं में 18 और नौवीं कक्षा में कुल 16 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
मुरादाबाद मंडल में 22 से 24 अप्रैल तक ट्रायल होंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के मुताबिक बालक वर्ग के लिए एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और तैराकी की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबाल और बैडमिंटन में बालक व बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। जूडो में केवल बालिका ही हिस्सा ले सकेंगी। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। खिलाड़ियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क भी देना होगा।