फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Application filed for advance investigation in Azam Khan objectionable remarks on DM

यूपी: आजम खां के डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अग्रिम विवेचना के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल

Mon, 22 Nov 2021 07:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 07:08 PM IST
सार

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ 15 अप्रैल 2019 में सिविल लाइंस थाने रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि आजम खां ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
Application filed for advance investigation in Azam Khan objectionable remarks on DM
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज मामले में अग्रिम विवेचना के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। मामले में मंगलवार 23 नवंबर को भी कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन


सपा सांसद आजम खां के खिलाफ 15 अप्रैल 2019 में सिविल लाइंस थाने रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि आजम खां ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


इसकी वीडियो वायरल होने के बाद मामले में उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) घनश्याम त्रिपाठी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद घटनास्थल भोट थाना क्षेत्र का होने के कारण इस मामले की विवेचना भोट थाने को स्थानांतरित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद भोट थाना पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। ये मामला अब एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। जिसमें सपा सांसद आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस मामले में सोमवार को तारीख थी, जिसमें आरोप तय होने की प्रक्रिया होनी थी। लेकिन, इस दौरान मामले के वादी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) की ओर से एसपी को 16 नवंबर को दिए गए पत्र में पूर्व विवेचक द्वारा सही ढंग से विवेचना न किए जाने का हवाला देते हुए अग्रिम विवेचना की बात कही गई थी।

इस पत्र को सोमवार को कोर्ट में दाखिल किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में मंगलवार 23 नवंबर की तारीख लगाई है। जिसमें इस बात पर निर्णय लिया जा सकता है कि इस मामले में अग्रिम विवेचना की जाए या नहीं। यदि अग्रिम विवेचना की जाती है तो इस मामले में पुलिस कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल करेगी। उसके बाद ही आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed