{"_id":"69f3b74791f10e660a0c4e31","slug":"anurag-singh-became-the-president-of-tax-bar-association-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-890745-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनुराग सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनुराग सिंह
विज्ञापन
मुरादाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन साधारण सभा के दौरान कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से अधिवक्ता अनुराग सिंह को अध्यक्ष और जिया जमीर को सचिव घोषित किया गया।
टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा राम गंगा विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस दौरान सभा की अध्यक्षता करते हुए गोविंद प्रसाद मेहरोत्रा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। सचिव मोहित अग्रवाल ने सभा में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार पिछली सभा की कार्यवाही और रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कोषाध्यक्ष यासर इरफान ने आय-व्यय का ब्योरा और ऑडिटर मिर्जा आसिफ अली बेग ने वार्षिक लेखा रिपोर्ट पेश किया। एल्डर कमेटी चेयरमैन पवन प्रकाश और सदस्य सुरेश चंद्र गुप्ता ने वर्ष 2026-2027 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने एल्डर कमेटी की देखरेख में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अनुराग सिंह और सचिव पद के लिए ज़िया ज़मीर का चुनाव किया।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद के लिए सलीम अहमद, कोषाध्यक्ष के लिए रामबाबू कश्यप, उपसचिव के लिए यासर इरफान की घोषणा की गई। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य फिरासत अली, रमेश कुमार सक्सेना, असद अली, आशीष कुमार सक्सेना शाहबाज अनवर और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मुहम्मद शमीम और आसिम अली चयनित किए गए।
सभा में शिवकांत रस्तोगी, लीलाधर, नसीम नवाब, धनंजय कुमार गुप्ता, सौरभ कपूर, प्रमोद कश्यप, हरिशंकर, हिमांशु सक्सेना, ओंकार सिंह, शिव हरिओम उपाध्याय उपस्थित थे।
प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करेंगे
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि वह संगठन के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करेंगे। नवनिर्वाचित सचिव जिया जमीर ने कहा कि इस सत्र में अधिक से अधिक विधिक सभाएं आयोजित कर सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा। इससे सभी सदस्यों की शंका का समाधान कराया जाएगा।