फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   anti romeo squad caught sporty

तीन माह पहले ठुकराया प्रपोजल लेकिन पीछा करने से बाज न आया युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
anti romeo squad caught  sporty
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा को तीन माह से एक युवक परेशान कर रहा था। सूचना मिलने पर एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने आरोपी को शनिवार को स्कूल के बाहर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली छात्रा को स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन माह पहले एक युवक ने रास्ते में रोका और उसे चॉकलेट देने की कोशिश करते हुए दोस्ती करने के लिए कहा। छात्रा ने इंकार कर दिया लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसका पीछा करने लगा। स्कूल खुलने के समय और छुट्टी होने के समय वह छात्रा का लगातार पीछा कर उस पर फब्तियां कसता था। पहले तो छात्रा ने नजरअंदाज किया लेकिन जब आरोपी बाज नही आया तो उसने स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत कर दी। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने उसका पढ़ना दुश्वार कर दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल ने एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम को सूचना दी। तब मामला सीओ सिविल लाइन दीपक भूकर के संज्ञान में आया। सीओ सिविल लाइन ने एंटी रोमियो स्क्वाड को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम स्कूल के पास पहुंची तो आरोपी वहां पर चक्कर काटते मिला। इस दौरान जब छात्रा आई तो आरोपी ने उस पर फब्तियां कसी। जिसके बाद एंटी रोमियो स्कवाड की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान वहां पर अन्य छात्राएं भी आ गईं और उन्हाेंने बताया कि आरोपी उन पर भी आए दिन फब्तियां कसता है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अश्वनी मझोला की ही रामेश्वर कालोनी का रहने वाला है। वह गुरहट्टी स्थित चश्मे की एक दुकान पर नौकरी करता है। छात्राओं ने पुलिस से कहा कि वह इस मामले में अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती है। इसलिए पुलिस अपनी तरफ से ही कार्रवाई करे। सीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed