{"_id":"68c09db417fda20de902e2c0","slug":"anti-rabies-was-not-administered-young-man-died-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109076-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नहीं लगवाई एंटी रैबीज, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नहीं लगवाई एंटी रैबीज, युवक की माैत
Wed, 10 Sep 2025 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के नियामतपुर गांव निवासी हाईड्रोफोबिया पीड़ित मजदूर अमित कुमार (38) की रविवार रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर को डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। जानकारी के अभाव में मजदूर ने समय पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था। नियामतपुर गांव निवासी मजदूर अमित कुमार हरियाणा के हिसार जिले के एक कस्बे में काम करता था। अमित के चाचा कुंवरपाल सिंह के अनुसार लगभग डेढ़ माह पहले उसे शाम के समय काम निपटाकर घर लौटते समय कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया था। अमित ने कुत्ता काटने से टांग में बने जख्म को तो घरेलू उपचार करके ठीक कर लिया लेकिन जानकारी के अभाव में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया।
तीन दिन पहले जब अमित की हालत बिगड़ी तब वह घर आ गया। सोमवार सुबह अमित के परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए थे। सीएचसी में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे हाईड्रोफोबिया आशंकित बता दिया था। चिकित्सक द्वारा पूछने पर अमित ने यह स्वीकारा था कि डेढ़ माह पहले हरियाणा में उसे कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था।