फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anti-larva spraying done in flood affected villages

Moradabad News: बाढ़ प्रभावित गांवों में कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Anti-larva spraying done in flood affected villages
मुरादाबाद। रामगंगा व कोसी नदी के उफनाने से बाढ़ के पानी की चपेट में आए जिले के 89 ग्रामों में मच्छर जनित व संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम विकास विभाग की टीमें बनाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक ने मूंढापांडे विकास खंड की ग्राम पंचायत लालपुर तितरी में पहुंच कर अपनी मौजूदगी में बाढ़ के बाद गांव के निकट स्थित खेत, खलिहानों व गड्ढों आदि में भरे पानी और घास में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि इस टीम में ग्राम सचिव, एडीओ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी और पंचायत सहायक हैं। उन्होंने बताया कि विकास खंड डिलारी के ग्राम-मुलावान, खरगपुर, जलालपुर माफी, धींगरपुर मुलावान, बढेरा, बहेड़ी ब्रहम्नान, कांकरखेड़ा, कमालपुर माफी, महदूद कलमी, मंसूरपुर, किशनपुर फरीदपुर दास, मुस्तफापुर, रहमानपुर, निजामपुर, मिर्जापुर करीमुद्दीन, सिढलउ नजरपुर, सिहाली खद्दर, रहटा माफी आदि गांवों जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया।
विज्ञापन

विकास खंड मूंढापांडे के ग्राम-लालपुर तितरी, कोहनवाकू, बरवारा खास, रनियाठेर, हिरनखेड़ा, अहिरोला, गदई खेड़ा, विकनपुर, लोधीपुर वासू, सिरसखेड़ा व मदनापुर, सदर विकास खंड के ग्राम-बीजना व दादूपुर पाइंपुर व भगतपुर रतन, विकास खंड भगतपुर टांडा के ग्राम-पीपलसाना, महमूदपुर तिगरी व पदियानगला, विकास खंड छजलैट के ग्राम-शाहपुर अब्दुलवारी, शाहूपुर, चांदखेड़ी, मिश्रीपुर व खानखाना विचपूरी में टीम ने छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड ठाकुरद्वारा के ग्राम-रानी नांगल, वालापुर, राईभूड़, पसियापुरा पदार्थ, कमालपुरी खालसा, रामूवाला गनेश, नन्हूवाला, गंझेडा आलम, पीलकरपुर गुमानी, भरतावाला, शिवनगर, सरकड़ापरमपुर, बंकावाला, खाईखेड़ा, किशनपुर गावड़ी, करनावाला जब्ती, राजूपुर मिलक, राघोवाला, रूपपुर टंडोला, मानावाला, करनावाला खालसा, फैजुल्लागंज आदि गांवों में तथा विकास खंड कुंदरकी के ग्राम-नौशना शेखूपुरा, अहमदनगर जैतवाडा, अब्दुल्लापुर, कादरपुर मस्ती, जैतिया फिरोज, फरहैदी, नगला जटनी, सुल्तानपुर, ऊंचाकानी व वाहपुर आदि समेत कुल 89 ग्रामों में एंटी लार्वा का वृहद छिड़काव किया गया। ताकि मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण रहे।

सीडीओ ने बताया कि टीम को आबादी क्षेत्रों में नाली सफाई के साथ जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, संचारी रोग फैलने की स्थिति में उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article