फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anti-inflation and corruption took out cycle tour

साइकिल यात्रा निकाल किया महंगाई और भ्रष्टाचार का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Anti-inflation and corruption took out cycle tour
मुरादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र जयंती उपलक्ष्य में साइकिल यात्रा निकाल अपनी ताकत का एहसास कराया। इसके चलते शहर के कई स्थानों पर लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। इस मौके पर यात्रा में शामिल नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। सपा नेता आजम खां का बेजा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी रिहाई की भी मांग बुलंद की। सपाइयों की साइकिल यात्रा के चलते शहर के अधिकांश स्थानों पर जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर छोटे लोहिया के जन्मदिवस पर जिला व महानगर समाजवादी पार्टी की ओर से सपाइयों ने संयुक्त साइकिल यात्रा निकाल कर भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोहिनूर चौराहे से निकली मुख्य यात्रा को प्रभारी बच्ची सिंह सैनी ने समाजवादी ध्वज फहराकर रवाना किया। हाजी इफ्तखार, अफरोज वारसी, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयवीर यादव आदि की अगुवाई में आजम खां को रिहा करने, लगातार बढ़ती महंगाई व महिला अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडे व नारे लिखी तख्तियों के साथ साइकिल यात्रा शहर में निकली। जो दस सराय, ईदगाह, भूड़ा चौराहा, गलहीद, इंद्रा चौक, जमा मस्जिद होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। वहाँ जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा शुमन अर्पित करते हुए सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी बच्ची सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान, मजदूर, गरीब विरोधी सरकार है। इसका असली चेहरा उजागर हो चुका है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर सरकार ने गरीबों, मजदूरों को रोजी-रोटी से मोहताज करने का कार्य किया है। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में धांधली कर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। प्रदेश की जनता अब इस सरकार से मुक्ति की तलाश में है और वह अगला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देखना चाहती है। सह प्रभारी सत्यवीर प्रजापति, हाजी यूसुफ अंसारी, हाजी नासिर क़ुरैशी, डीपी यादव, हाजी सरताज आलम अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव, बाबर खान, कैसर अली, धर्मेंद्र यादव, राजेश कुमारी यादव, असलम पंचायती, सुनीता सिंह, हारुन पाशा, जहीर आलम, अब्दुल गनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed