{"_id":"68128b915aed3541000c6314","slug":"ansh-gautam-and-sajal-gave-their-team-the-lead-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-634217-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अंश गौतम और सजल ने दिलाई अपनी टीम को बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अंश गौतम और सजल ने दिलाई अपनी टीम को बढ़त
विज्ञापन
मुरादाबाद।
एसआर प्रीमियर लीग में बुधवार को एसआर इंडियन ने एसआर टाइटंस को 48 रन और जीएन चैलेंजर ने गुरुकुल सनराइज को 50 रन के अंतर से हराया दिया। स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित लीग में बुधवार को पहला मैच एसआर टाइटंस और एसआर इंडियन के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एसआर इंडियन ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान अंश ने 68 गेंद पर 84 रन और मो. नजरान ने 59 रन बनाए। एसआर टाइटंस के गेंदबाज मो. शान ने तीन, आरिज आलम और अकांशु ने एक-एक विकेट हासिल किए।
जवाब में एसआर टाइटंस की पूरी टीम 24 ओवर में 119 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए दिपेश दीक्षित ने 28, मो. सोहिब व सभिउर्रहमान ने 15-15 रन बनाए। एसआर इंडियन के गेंदबाज माधव, अयान चौधरी और अंकित ने दो-दो विकेट हासिल किए। अंश गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीएन चैलेंजर ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम के लिए अयान हुसैन ने 39, अब्दुल अहद ने 20 रन बनाए। गुरुकुल सनराइज के गेंदबाज धनंजय ने तीन, आदिल, हमदान और अर्नव ने एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में गुरुकुल सनराइज की पूरी टीम 19.5 ओवर में 89 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए मो. आजम ने 23, विराज सिंह ने 21 रन बनाए।