फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another case File Against Azam Khan in case of grabbing the land of farmers

आजम खां, आलेहसन और तत्कालीन एसओ पर रिपोर्ट, अब तक जमीन कब्जाने के मामले में 27 मुकदमे दर्ज

Sat, 03 Aug 2019 03:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 03 Aug 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Another case File Against Azam Khan in case of grabbing the land of farmers
आजम खान (फाइल फोटो)

सांसद आजम खां, पूर्व सीओ आलेहसन खां और तत्कालीन एसओ कुशलवीर सिंह के खिलाफ शनिवार को आलियागंज के किसान की जमीन जबरन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब तक जमीन कब्जाने के मामले में 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन


ग्राम मझरा आलियागंज के 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी है कि सांसद आजम खां ने सपा की सरकार के समय जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया था। बैनामा नहीं कराने पर तत्कालीन सीओ आलेहसन ने उन्हें अजीमनगर थाने में बंद कर दिया और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद जमीन को जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया गया। इसकी चहारदीवारी भी करा दी गई। ग्रामीणों ने अपनी जमीन पर जाने का प्रयास किया तो उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने असरार की तहरीर पर सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन पर भी ग्रामीणों को धमकाने, गलत तरीके से थाने में बंद करने और प्रताड़ित करने के आरोप है। अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आलेहसन पर आलियागंज की जमीन प्रकरण में अब तक 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed