फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accused of sex racket arrested

सेक्स रैकेट का एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Another accused of sex racket arrested
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों से तार जुड़े होने के कारण दिल्ली में रह रहे एक और युवक को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस के मुताबिक वह युवतियों को लाने और ले जाने का कार्य करता था।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस पुलिस जिले में सेक्स रैकेट का संचालन करने वालों को खोज कर पकड़ कर रही है। इस मामले में पुलिस को एक के बाद एक सफलता मिलती जा रही है। पुलिस इस मामले में अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी कड़ी में सिविल लाइंस पुलिस ने अभियुक्त महेंद्र कश्यप उर्फ आकाश कश्यप, निवासी ए ब्लाक गली नं.10 सोनिया विहार जीरो पुस्ता दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के मुताबिक वह मूल रूप से शाहजहाँपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल भी बरामद करने का दावा है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक सेक्स रैकेट संचालन करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह विभिन्न शहरों में युवतियों को लाने, ले जाने का काम करता है। उसके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed