फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accused of assault and murderous attack arrested

Moradabad News: मारपीट और जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Another accused of assault and murderous attack arrested
कांठ (मुरादाबाद)। रंजिशन घर में घुसकर मारपीट और लानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं हमले में घायल वृद्ध का मेरठ में अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी जिले सिंह और सूरज सिंह में किसी बात को लेकर नौ सितंबर को कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी को लेकर दस सितंबर की सुबह रंजिशन सूरज सिंह और उसके बेटे हाथों में लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार लेकर जिले सिंह के घर में घुस आए थे। इन्होंने जमकर मारपीट की थी, जिसमें जिले सिंह और उनका बेटा विवेक कुमार गंभीर घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी ने जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने सूरज सिंह सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सूरज को तो पुलिस ने 11 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, अब सोमवार को उसके बेटे बॉबी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त सरिया और डंडा भी बरामद किया है। इधर परिजनों के गंभीर घायल जिले सिंह का अभी मेरठ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed