फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another accused arrested in property dealer murder case

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in property dealer murder case
मुरादाबाद। पुलिस ने कटघर थानाक्षेत्र में प्रापर्टी डीलर रमजानी हत्याकांड में मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में छह आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

10 मई को कटघर थानाक्षेत्र में हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास कटघर के सिरसा इनायतपुर निवासी व प्रॉपर्टी डीलर रमजानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने रजमानी के भाई अनवार की तहरीर पर गांव के ही चांद बाबू, जाने आलम, मुकीम, राशिद उर्फ लोहा, होरी व नविया व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने सिरसा इनायतपुर निवासी राशिद उर्फ लोहा, जाने आलम और मुकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले कुछ दिन बाद मझोला थानाक्षेत्र के जवाहर नगर लोधीपुर निवासी आरिफ, सिरसा इनायतपुर निवासी इरफान व नविया को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को वांछित आरोपी होरी निवासी सिस्सा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग थाना कटघर को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed