{"_id":"6a384b531ec52e0c2d0ec3b0","slug":"another-accused-arrested-for-beating-up-a-villager-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-114238-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीण को पीटने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीण को पीटने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कांठ। तीन महीने पहले ग्रामीण को पुराने जमीन विवाद और उधार दिए रुपये मांगने पर पीटकर गंभीर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गांव कुम्हरिया जुबला निवासी सुमित कुमार ने आठ मार्च को थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि उसके पिता राजपाल सिंह खेत में बरसीम काटने के लिए गए थे। जहां पहले से मौजूद गांव के ही अपूम, दीपक, नितिन और दीपक ने पहले हुए जमीन विवाद और उधार दिए रुपये नहीं देने की नियत से बेरहमी से पीटा था। जिससे उसके पिता के दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट गई थीं और वह गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद दो आरोपियों पर उसी समय गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि रविवार को तीसरे आरोपी दीपक पुत्र ऋषिपाल को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।