{"_id":"695039606ff7d336ba029cb2","slug":"anonymous-prototype-to-avoid-demolition-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112883-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए किया निकाह
Sun, 28 Dec 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी ने पहले मुकदमे से बचने के लिए निकाह कर लिया। अब उससे दहेज के रूप में 10 लाख की मांग की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें उसके जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
एक गांव निवासी महिला का कहना है कि शरीफनगर निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत उसने नाै अक्तूबर 2025 को पुलिस से की थी। जिस पर पुलिस ने उसे बुलाया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो महिला का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए उसके साथ निकाह कर लिया था। वह उसके घर पर रह रही है।
आरोप है कि इस दौरान उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जिसकी शिकायत उसने अपने पति और ससुराल वालों से की तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की। फिर उस पर अपने मायके से 10 लख रुपये लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं की तो उन्होंने उसे मारपीट कर गर्भवती हालत में उसके पेट पर लात मार कर अपने घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सास ससुर जेठ देवर सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।