Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anonymous death, unknown murderer, murder mystery

Moradabad News: गुमनाम मौत, अंजान कातिल, पहेली बने हत्याकांड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Anonymous death, unknown murderer, murder mystery
मुरादाबाद। जिले के तीन हत्याकांड पुलिस के लिए पहेली बन गए हैं। ठाकुरद्वारा में महिला फूलवती को गला घोंटकर मौत के घाट उतारने वाले कातिल एक माह बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आए। भगतपुर में युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को जंगल में फेंकने वाले कातिल कहां से आए और वारदात को अंजाम देने के बाद कहां चले गए अब तक यह साफ नहीं हो पाया है। कातिलों को पकड़े जाना तो दूर अब तक मृतका की पहचान तक नहीं हो सकी है। पाकबड़ा में फ्लाई ओवर के नीचे दिवाली की रात एक महिला का शव मिला था महिला फ्लाई ओवर से गिरी थी और उसे किसी ने धक्का दिया था अब तक यह भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई हैं कि पुलिस अफसरों का दावा है कि इन तीनों मामलों में पुलिस टीमें जुटी हैं और कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड के खुलासे करने में जुटी है।केस- एक
विज्ञापन

फूलवती हत्याकांड में उत्तराखंड तक पहुंची पुलिस, फिर भी मिला सुराग
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के चर्चित फूलवती हत्याकांड में पुलिस ने उत्तराखंड तक जांच पड़ताल की है लेकिन अब तक पुलिस कातिलों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के माधोवाला निवासी फूलवती का शव 28 सितंबर को कमालपुरी खालसा गांव के पास नहर किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि गला घोंटकर हत्या की गई है। फूलवती के बेटे मनोज कुमार ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि हत्यारे उसकी मां की हत्या करने के बाद जेवर लूट कर ले गए हैं। इस मामले में पुलिस 50 लोगों से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिस पैटर्न से फूलवती की हत्या की गई थी उसी तरह उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र के मुरलीवाला में भी 10 सितंबर को ओमवती नाम की महिला की हत्या की गई थी। ठाकुरद्वारा थाने की पुलिस ने इस मामले में उत्तराखंड जाकर भी जांच पड़ताल की थी लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
भगतपुर में मारकर फेंका गया युवक कौन अब तक नहीं हुई पहचान
मुरादाबाद। भगतपुर के भवानीपुर के जंगल में हत्या कर फेंके गए युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की चार टीमें मृतक की पहचान कराने और कातिलों की तलाश में जुटी हैं।
भवानीपुर निवासी किसान रामपाल ने रविवार की रात अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई थी। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो प्लास्टिक की पल्ली में करीब पच्चीस वर्षीय युवक का शव लिपटा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया था। कातिलों ने मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर नमक डाल दी थी। चार दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक पुलिस मृतक की पहचान नहीं करा पाई है।

--
केस तीन
फ्लाईओवर से गिरी या फेंकी गई महिला तब तस्वीर साफ नहीं
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में 19 अक्तूबर की रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे महिला खुद गिरी थी या फिर उसे किसी ने फेंका था अब तक यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी। पुलिस ने हाईवे पर गजरौला और रामपुर तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed