फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Announcement of 10 festival special trains amid shortage of confirmed tickets booking will be from 29 october 

मुरादाबाद: कंफर्म टिकट की किल्लत के बीच 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, शुक्रवार से कर सकेंगे बुकिंग

Fri, 29 Oct 2021 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 01:00 AM IST
सार

इन ट्रेनों के चलने से त्योहार पर घर जाने का प्लान बना चुके यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा जल्द ही कुछ ट्रेनों के जीएस कोचों में आरक्षण की बाध्यता खत्म की जा सकती है।

विज्ञापन
Announcement of 10 festival special trains amid shortage of confirmed tickets booking will be from 29 october 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Kashi-Kevadia train

विस्तार

कंफर्म टिकट की किल्लत के बीच रेलवे ने गुरुवार को 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। 30 अक्तूबर से ये सभी ट्रेनें मुरादाबाद होते हुए दिल्ली से बिहार के बीच चलेंगी। 29 अक्तूबर से यात्री इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं। इन ट्रेनों के चलने से त्योहार पर घर जाने का प्लान बना चुके यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा जल्द ही कुछ ट्रेनों के जीएस कोचों में आरक्षण की बाध्यता खत्म की जा सकती है।

विज्ञापन


30 अक्तूबर से ट्रेन नंबर 01696/95 आनंद विहार-सहरसा- आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया और एस बख्तियारपुर होकर गंतव्य तक पहुंचेगी। 01698/97 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, पटना, क्यिूल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन नंबर 09642/41 आनंद विहार-दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09644/43 आनंद विहार-कटिहार-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रूदौली, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और नौगछिया स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन नबंर 09648/47 आनंद विहार-दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed