फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Animals received treatment at the health fair, and livestock owners were informed about various schemes.

Moradabad News: आरोग्य मेले में पशुओं का हुआ उपचार, पशुपालकों को बताईं योजनाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Animals received treatment at the health fair, and livestock owners were informed about various schemes.
कांठ। छजलैट ब्लॉक के काजीखेड़ा में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर किया। पूर्व विधायक ने गो पूजन भी किया। मेले में पशुओं का उपचार किया गया।
विज्ञापन

मेला स्थल पर आयोजित गोष्ठी में पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के पशुपालन घटक, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, मिनी नंदिनी योजना, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। पशुओं का स्वस्थ रहना किसानों और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि से जुड़ा है। ऐसे शिविर पशुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और पशुपालकों को जागरूक करने में उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी छजलैट डॉ. आदित्य गोयल ने पशुओं में बांझपन की समस्या, उसके उपचार और बचाव के उपायों के बारे में बताया।
मेले में पंजीकरण के बाद पशुओं का उपचार, गर्भ परीक्षण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का सेवन, बांझपन चिकित्सा, बधियाकरण व कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, जिला मंत्री विक्रांत सिंह, पूर्व प्रधान काले सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक कुमार, संजीव कुमार शर्मा, सुनील कुमार, संजय कुमार, जयप्रकाश व त्रिवेद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed