{"_id":"654403915fa9e6fa0d05b6b7","slug":"animals-are-not-getting-green-fodder-in-the-cowshed-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-1044-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गोशाला में पशुओं को नहीं मिल रहा हरा चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गोशाला में पशुओं को नहीं मिल रहा हरा चारा
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र में अस्थाई गोशाला चकहबीबपुर का निरीक्षण किया गया। गोशाला में 148 गोवंशीय पशु मिले। जिनको रात के समय में बांधने के लिए सिर्फ एक ही कैटल सेड है, जिसके चलते पशुओं को परेशानी होती है।
इस पर सीडीओ ने कहा कि गोशाला में निर्माणाधीन अतिरिक्त कैटल सेड में जल्द तैयार किया जाए, ताकि सर्दी में पशुओं को सुरक्षित किया जा सके। इसके बाद सीडीओ ने गोशाला में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो पता चला कि पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने गोशाल प्रबंधन को तत्काल हरे चारे की व्यवस्था करे को कहा। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत मल्लीपुर महमूदा नगला व बाछल भूड़ में बन रही अस्थाई गोशालाओं में चल रहे कैटल सेड के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल, एडीओ आईएसबी आलोक वर्मा, जेई आरईडी पवन बाबू, पंचायत सचिव नरेश सिंह, तकनीकि सहायक मोहम्मद खालिद मौजूद रहे।
सीडीओ ने छात्र उपस्थिति की क्रॉस चेकिंग, छह कम मिले
सीडीओ सुमित यादव ने ब्लॉक क्षेत्र के गांव भीकनपुर के प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक अवकाश पर बताए, जबकि अन्य सभी शिक्षक मौजूद थे। पूछने पर सीडीओ का बताया कि स्कूल में पंजीकृत 144 बच्चों में से 85 बच्चे उपस्थित है। सीडीओ ने अपनी मौजूदगी में छात्र उपस्थिति दोबारा कराई, तो यहां पर 85 में से छह बच्चे और कम निकले है। बताया कि बच्चे अपने घरों को चले गए होंगे। वहीं छात्र उपस्थिति कम होने की वजह क्षेत्र में बुखार का प्रकाेप का होना बताया गया है। सीडीओ ने मिड-डे मील, मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।