फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Animal Husbandry department starts sapling in poultry farms, 10 samples taken

पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री फार्मो में शुरू की सैपलिंग, 10 नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry department starts sapling in poultry farms, 10 samples taken
मुरादाबाद। कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर मोढ़ा तैय्या के आसपास के 10 किमी क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। पशुपालन विभाग की टीम ने क्षेत्र के फार्मों से मुर्गा और मुर्गियों की सैपलिंग शुरू कर दी है। टीम ने 10 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद रविवार को जिलाधिकारी राकेश सिंह ने मोढ़ा तैय्या गांव में मृत मिले पक्षियों वाले स्थान से 10 किमी क्षेत्र को सर्विलांस घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एक्शन प्लान तैयार कर काम किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभावित एरिया के 10 किमी क्षेत्र को कंटोनमेंट क्षेत्र बना दिया गया है। विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी और अन्य फील्ड स्टाफ की टीमें बनाकर मुर्गी फार्मों में सैंपलिंग के लिए लगा दीं गईं हैं। यह टीमें क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन

छजलैट के पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार उनके अस्पताल क्षेत्र से मोढ़ा तैय्या गांव के 10 किमी के दायरे में मुख्य रुप से फत्तेपुर विश्नोई, नजराना, मल्लपुर, हकीमपुर, ऊचेती, देवड़ा, देवड़ी, देनाथपुर गांव पड़ते हैं। यहां पर विभाग की टीमों ने पक्षियों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। यहां पर मुख्य रूप से दो पोल्ट्री देनाथपुर और नजराना गांव में हैं। यहां पर करीब दो-दो हजार मुर्गियां हैं। नजराना गांव से 10 मुर्गियों से लार आदि के दो-दो सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा विभाग की टीमों ने गांवों में जाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी मृत मिले तो इन नंबरों पर दें सूचना
0522-2741991, 0522-2741992, 9412490302
यह सर्तकता बरतें
अच्छी तरह पकाए अंडे या कुक्कुट का ही प्रयोग करें।
पक्षियों के पालन स्थान पर साफ सफाई का ध्यान रखें।
पक्षियों को हैंडल करने के बाद एंटीसेप्टिक लोशन से हाथ धोएं।
बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
यह बिल्कुल न करें
- मृत पक्षी को न छुएं
- अफवाहों पर ध्यान न दें।
- संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से बचें, उन्हें दाना न दें।
- कुक्कुट या अन्य पक्षियों को खुले वाहन में नहीं लाना ले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed