{"_id":"5db0161c8ebc3e93c1261e83","slug":"animal-cruelty-act-many-detained-for-illegal-slaughtery-by-moradabad-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में कई मीट कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में कई मीट कारोबारी
Wed, 23 Oct 2019 02:59 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जानवरों के साथ क्रूरता करने के मामले में मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कटान करने वाले 46 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 10 लाख से ज्यादा नगद और एक लैपटॉप बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक रेफ्रिजरेटर वैन सहित पांच बड़े वाहन भी अपने कब्जे में लिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन बड़े मीट कारोबारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
गलशहीद थाना पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों के अलावा 117 जिंदा पशुओं को भी कब्जे में लिया है। पूरे मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन