फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anil becomes the new city president of RLD, stresses on strengthening the party

Moradabad News: रालोद के नए नगर अध्यक्ष बने अनिल, पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Anil becomes the new city president of RLD, stresses on strengthening the party
बिलारी। राष्ट्रीय लोकदल के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा बिलारी नगर निवासी अनिल ठाकुर को रालोद का नया नगर अध्यक्ष बनाया गया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष ने अनिल ठाकुर को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम क्षेत्र के सहसपुर गांव में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल पर रालोद के कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष ने नए नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि रालोद सही मायने में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और अन्य कमजोर वर्गों की हिमायती पार्टी है। उन्होंने नगर और देहात इलाके में प्रत्येक बूथ स्तर पर रालोद संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सबसे पहले रालोद के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संजीव ठाकुर, राकेश यादव, विल्सन गुप्ता, प्रभु दयाल, अरविंद ठाकुर, संजीव ठाकुर, संजीव यादव, वैभव ठाकुर आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed