{"_id":"5ef8587c8ebc3e43034b181d","slug":"angry-man-shots-his-lover-in-sambhal-as-she-was-not-talking-to-him-any-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बातचीत बंद होने से नाराज प्रेमी ने पहले प्रेमिका फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बातचीत बंद होने से नाराज प्रेमी ने पहले प्रेमिका फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 28 Jun 2020 02:14 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका को गोली मारने का मामला सामने आया है। पहले प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी और फिर उसे लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा देख खुद को भी गोली से उड़ा लिया। यह सब देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही प्रेमी युगल के परिजनों को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन घायलों को अमरोहा के जोया स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
फिलहाल प्रेमी युवक का उपचार मेरठ में चल रहा है, जबकि प्रेमिका को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी से बातचीत न करना बताया जा रहा है। बताया गया कि प्रेमिका दूसरे गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ धान रोपाई के लिए खेत गई थी।
विज्ञापन
इसी समय प्रेमी युवक खेत पर पहुंच गया और कुछ कहे बिना उसके पेट में गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल दोनों के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।