फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry farmers sit on dharna for not getting NPK fertilizer

Moradabad News: एनपीके खाद नहीं मिलने पर गुस्साए किसान धरने पर बैठे

Sun, 01 Dec 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers sit on dharna for not getting NPK fertilizer
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सहकारी संघ मूंढापांडे में एनपीके नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जिला सहकारिता अधिकारी का घेराव किया। अधिकारी के आदेश पर किसान सेवा सहकारी समिति विसाहट पर खाद के लिए किसानों ने लाइन लगाई, लेकिन खाद नहीं मिली। गुस्साए किसानों ने भाकियू के साथ धरने पर बैठ गए।
किसानों का कहना था कि सचिव की आईडी नहीं लगने के कारण मशीन नहीं खुली है। किसान एक सप्ताह से खाद के लिए परेशान हैं। सहकारी संघ पर एक सप्ताह पहले 200 बोरी खाद आई थी। शनिवार को 400 बोरी खाद ट्रैक्टर ट्राॅली से मंगाई गई है। आरोप है कि खाद देने में सचिव लापरवाही बरत रहे हैं। किसानों की शिकायत पर जिला सहकारिता अधिकारी रमेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उनका फोन भी सचिव ने नहीं उठाया। जिला सहकारिता अधिकारी ने बताया कि सोमवार को खाद वितरित की जाएगी। इसके बाद भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और जिला सहकारिता अधिकारी का घेराव कर दिया। इसके बाद किसानों को विसाहट समिति पर खाद दिलाने की व्यवस्था कराई गई। किसानों को उम्मीद थी कि खाद मिल जाएगी। सैकड़ों किसान लाइन में लग गए।
विज्ञापन

आधार कार्ड जमा करने के बाद कर्मचारी चेतेंद्र सिंह ने बताया काफी कोशिश के बाद मशीन खुल नहीं रही है। क्योंकि सचिव अशोक शर्मा की आईडी पर मशीन खुलेगी लेकिन वह उपस्थित नहीं थे। गुस्साए किसान नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि वह एक सप्ताह से समितियों पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन लापरवाही के चलते खाद उपलब्ध होने के बावजूद नहीं मिल रही है। ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने चेतावनी दी कि खाद वितरण होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, श्याम विजय सिंह, जयेंद्र सिंह, जोगराज सिंह, सतपाल सिंह, गुड्डू पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed