फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anger erupted over death of contractor, train stopped

ठेकेदार की मौत पर गुस्सा फूटा, ट्रेन रोकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over death of contractor, train stopped
मुरदाबाद। निर्माणाधीन सोनकपुर ओवरब्रिज पर रविवार को लकड़ी का गर्डर गिरने से ठेकेदार की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को लोग रेलवे प्रशासन के विरोध में ट्रैक पर आ गए। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोक कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। सूचना मिलने पर मझोला थाने के अपराध निरीक्षक ने पहुंच कर लोगों को समझाबुझाकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इससे अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं हुआ। वहीं, मामले को रेलवे ने अपने रिकार्ड में भी दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

रविवार को निर्माणाधीन सोनकपुर ओवरब्रिज पर कार्यरत पेटी ठेकेदार के सिर पर लकड़ी का गर्डर गिर गया था। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छजलैट थानाक्षेत्र के गांव तेलीपुर खालसा निवासी ठेकेदार प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मृतक के परिजन और अन्य लोग सिरकोई भूड़ फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एकत्र हो गए। ठेकेदार के परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही मुरादाबाद से सहारनपुर की दिशा में जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को पांच मिनट के लिए रोक दिया। घटना की सूचना पर मझोला थाना के अपराध निरीक्षक जगमाल सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमपाल के साढ़ू हरकेश ने बताया कि प्रेमपाल के परिवार में पत्नी कश्मीरी के अलावा तीन बेटे िप्रयांशु, शिवा और शिवम हैं। तीनों की उम्र चार से छह वर्ष के बीच है। प्रेमपाल अकेले कमाने वाले थे, उनके बाद परिवार बेसहारा हो गया। ऐसे में रेल प्रशासन को मृतक के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि घटना को रेलवे के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है। इस दौरान किसी भी ट्रेन का संचालन बाधित नहीं हुआ।
गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ने किया सिग्नल ओवरशूट, तीन निलंबित
मुरादाबाद। सोमवार सुबह ट्रेन नंबर (13308) मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली के पास कलट्टरबक गंज स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान चालक, सहायक चालक और गार्ड की लापरवाही से ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट कर दिया।
मामले में प्रथम दृष्टया तीनों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। चालक, सहायक चालक और गार्ड को बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद बुलाया गया है। ट्रेन नंबर (13308) गंगा-सतलुज एक्सप्रेस फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलती है।

यह ट्रेन सोमवार सुबह छह बजकर 18 मिनट पर बरेली के कलट्टरबक गंज स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट कर दिया। कंट्रोल के माध्यम से सूचना रेलवे प्रशासन को मिली। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही उक्त तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed