फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Anganwadi worker's husband and son accused of threatening CDPO

Moradabad News: आंगनबाड़ी वर्कर के पति और बेटे पर सीडीपीओ को दी धमकी देने का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's husband and son accused of threatening CDPO
बिलारी। नगर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर काम कर रहे सीडीपीओ ने एक आंगनबाड़ी वर्कर के पति और बेटे पर धमकी देने का आरोप लगाया है। सीडीपीओ ने इस मामले में आंगनबाड़ी वर्कर और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी बिलारी सुरेंद्रपाल सिंह की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि 27 फरवरी की दोपहर वह अपने परियोजना के कार्यालय में सुपरवाइजर रविकांत गहलोत के साथ एसआईआर का जरूरी काम कर रहे थे। इस दौरान ब्लॉक के ग्वारऊ गांव की एक आंगनबाड़ी वर्कर अपने पति और बेटे के साथ उनके कार्यालय में आ गए। आंगनबाड़ी के पति बिना अनुमति के कार्यालय में रखी कुर्सी पर बैठकर कहने लगे कि इनका मानदेय कब आएगा।
विज्ञापन

सीडीपीओ के अनुसार उन्होंने बताया कि लगातार उनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के दो निरीक्षण करने के दौरान संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर अनुपस्थित मिलीं और इस संबंध में जारी नोटिस का इनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसी वजह से इनका मानदेय रोका गया है। सीडीपीओ का आरोप है कि आंगनबाड़ी वर्कर के बेटे ने कहा कि आप जब केंद्र पर आएं तब आंगनबाड़ी को बताकर आएं। सीडीपीओ का यह भी आरोप है आंगनबाड़ी के पुत्र और पति ने उनसे अभद्रता करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed