{"_id":"688d24b9525736f94b00f850","slug":"ancient-mahadev-temple-fuelpur-nagla-declared-a-tourist-spot-bilari-news-c-307-1-smbd1005-104900-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्राचीन महादेव मंदिर ईंधनपुर नगला पर्यटन स्थल घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्राचीन महादेव मंदिर ईंधनपुर नगला पर्यटन स्थल घोषित
Sat, 02 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी के ईंधनपुर नगला के प्राचीन झारखंड पाताल फोर्ड मोटेश्वर महादेव मंदिर का फाइल फोटो
- फोटो : संगठन
कुंदरकी। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम ईंधनपुर नगला स्थित प्राचीन झारखंड पाताल फोर्ड महादेव मंदिर का चयन किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह को इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने विगत वर्ष पांच दिसंबर को लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर कुंदरकी विधानसभा के अंतर्गत अनेक मंदिरों के विकास और सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव दिए थे, इसी क्रम में पर्यटन मंत्री द्वारा सुंदरीकरण व पर्यटन विकास के लिए ग्राम ईंधनपुर नगला स्थित प्राचीन महादेव मंदिर का चयन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक-एक पर्यटन स्थल का चयन किया जा रहा है। जल्दी ही प्राचीन महादेव मंदिर ईंधनपुर नगला प्रांगण का सुंदरीकरण, बैरिकेडिंग व अन्य सुविधाओं का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर में गार्डन विकसित किए जाएंगे। इस पहल से न केवल मंदिर परिसर का कायाकल्प होगा बल्कि कुंदरकी को पर्यटन मानचित्र पर भी विशेष स्थान मिलेगा। यह परियोजना कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। प्राचीन महादेव मंदिर ईंधनपुर नगला आस्था का केंद्र है जिसका निर्माण वर्ष 1939 में हुआ था। यहां वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर दूर दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। साथ ही मंदिर में कांवड़ चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचते हैं। मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें मुरादाबाद जिले के अलावा दूर दराज के हजारों श्रद्धालु का आगमन होता है। मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनें लगी रहती है।

कुंदरकी के ईंधनपुर नगला के प्राचीन झारखंड पाताल फोर्ड मोटेश्वर महादेव मंदिर का फाइल फोटो- फोटो : संगठन
विज्ञापन