{"_id":"6193fc6cdc0941792367606a","slug":"anarchists-entered-the-college-and-beat-up-the-students-three-students-injured-ncr-registered-city-news-mbd409672910","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने कॉलेज में घुसकर छात्रों को पीटा तीन छात्र घायल, एनसीआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने कॉलेज में घुसकर छात्रों को पीटा तीन छात्र घायल, एनसीआर दर्ज
विज्ञापन
पाकबड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा में घुसकर बाहरी युवकों ने मंगलवार को तीन छात्रों को बेल्टों से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर कॉलेज का स्टाफ आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने घायल छात्र की तहरीर पर तीन लड़कों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराने थाने के पीछे के रहने वाला फैजान, अमन और जुनैद राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र है। दोपहर में इंटरवल के दौरान फैजान, अमन, और जुनैद बाथरूम गए थे, तभी उनका होली वाला कुआं निवासी अनुज, प्रदीप ओर सोनू ने मिलकर कहासुनी हो गई। बाहरी युवकों ने छात्रों को बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट के दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर कॉलेज का स्टाफ आ गया। स्टाफ को देखकर तीनों लड़के भाग गए। मारपीट में अमन के सिर पर गहरी चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल भिजवाया। फैजान की तहरीर पर अनुज, प्रदीप ओर सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने रंजन शर्मा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।