फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An old man died after falling from a rooftop due to a monkey attack.

Moradabad News: बंदरों के हमले में छत से गिरने से वृद्ध की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
An old man died after falling from a rooftop due to a monkey attack.
कांठ। छत पर गए वृद्ध किसान पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहंची पुलिस ने वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव अन्यारी निवासी कल्लू सिंह (60) रविवार की दोपहर किसी काम से अपने मकान की छत पर गए थे। तभी छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

बंदरों से बचने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से घर के सामने ही पक्के रास्ते पर सिर के बल गिर गए।
जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया और तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव में बढ़ती बंदरों की संख्या और उनके द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए बंदरों को पकड़वा कर कहीं दूर जंगल में छुड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि एक महीना पहले गांव के मलखान सिंह छत पर गए थे, तभी उन पर भी बंदरों ने हमला कर दिया था, रेलिंग गिरने से वह गंभीर घायल हो गए थे। अभी भी उनका इलाज चल रहा है। इसे पहले बंदरों के हमले में महिपाल सिंह की जान चली गई थी। बंदरों के बढ़ते हमलों और आतंक से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed