फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An innocent child fell from his mother's lap on the road and was crushed by a dumper

Moradabad News: मां की गोद से सड़क पर गिरा मासूम, डंपर ने कुचला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell from his mother's lap on the road and was crushed by a dumper
भोजपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सरदार नगर के पास शुक्रवार शाम छह बजे स्कूटी सवार महिला की गोद से उछलकर चार माह का बेटा सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे डंपर ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मासूम की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना निवासी जुबैर आलम की बहन मुमताज जहां की शादी मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सरकड़ा खास निवासी जहांगीर आलम के साथ हुई है। मुमताज जहां अपनी चार साल की बेटी हयात और चार माह के बेटे अहमद रजा को साथ लेकर मायके आई थीं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपने भाई जुबैर के साथ स्कूटी से अपनी ससुराल वापस जा रही थीं।
विज्ञापन

स्कूटी जुबैर चला रहा था। बीच में बेटी बैठी थी और पीछे मुमताज अपनी गोद में बेटे को लेकर बैठी थीं। सरदार नगर गांव के पास सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर स्कूटी डगमगा गई। इससे मुमताज की गोद से बेटा उछलकर सड़क पर गिर गया। पीछे से आए डंपर ने बच्चे को कुचल दिया और उसकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। हालांकि, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि डंपर हाईवे के निर्माण के लिए मिट्टी ढोने के कार्य में लगा है। भगतपुर थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed