फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An innocent child died after drowning in a water filled pit near his house

Moradabad News: घर के पास गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मासूम की माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died after drowning in a water filled pit near his house
बिलारी (मुरादाबाद)। ईंट भट्टे के लिए प्लाॅट से मिट्टी उठाने के कारण बने गड्ढे में पानी भरा था। मंगलवार शाम खेलने के दौरान मासूम गड्ढे में गिर गया इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मासूम कक्षा एक में पढ़ता था। घटना मंगलवार शाम को घटित हुई।
विज्ञापन

बिलारी हर्षनगर श्मशान के पीछे आबादी के निकट एक प्लाॅट की मिट्टी प्लाॅट स्वामी ने ईंट भट्ठा संचालक को बेची थी। इस कारण यहां गहरा गड्ढा हो गया था। बारिश में यहां पानी भर गया था। मंगलवार की शाम लगभग सात बजे मोहल्ले के बच्चे इसके पास खेल रहे थे। इसमें नितिन का पांच वर्षीय बेटा राज भी था। लोगों के अनुसार राज के हाथ से खिलौना गड्ढे के पास गिर गया। जब वह खिलौना लेने गया तो चिकनी मिट्टी के कारण राज गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उसे निकाला। परिजन पहले उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। बाद में सीएचसी बिलारी ले गए जहां डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राज कक्षा एक में पढ़ता था। राज के पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed