फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An attempt was made to crush an advocate with a bus; fellow lawyers created a ruckus at the police station.

Moradabad News: बस से अधिवक्ता को कुचलने की कोशिश, साथी वकीलों ने किया चौकी में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to crush an advocate with a bus; fellow lawyers created a ruckus at the police station.
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा मार्ग पर मंगलवार की सुबह अधिवक्ता मो. मुस्तफा को निजी बस के चालक ने कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि काशीपुर बस अड्डे पर यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अभद्रता की। पुलिस ने कार्रवाई में देर की तो अधिवक्ताओं ने बुधबाजार चौकी में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह भोजपुर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान काशीपुर की ओर से आ रही निजी सुपर फास्ट बस के चालक उन्हें कुचलने की कोशिश की। अधिवक्ता का आरोप है कि उन्होंने काशीपुर बस स्टैंड पर पहुंचकर बस यूनियन के अध्यक्ष पप्पी लाला से फोन पर बात कर चालक की शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता की। आरोप है कि बस अड्डे पर मौजूद बृजेश, शाहिद, इरफान, आबिद, शरीफ और अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देने लगे। मो. मुस्तफा ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता को दी। इसके बाद एक प्रार्थना पत्र एसएसपी कार्यालय में दे दिया था। प्रार्थना पत्र को जांच के लिए बुधबाजार पुलिस चौकी भेज दिया गया था। पुलिस ने यहां पप्पी लाला और अन्य कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। इसी दौरान वहां अधिवक्ता भी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिवक्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर पप्पी लाला, ब्रजेश, हाजी शाहिद, इरफान, आबिद, शरीफ और बीस अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed