फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   amroha top in state in highschool result

हाईस्कूल के परिणाम में अमरोहा, इंटर में महोबा अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
amroha top in state in highschool result
मुरादाबाद। हाईस्कूल के परिणाम में सभी जिलों को पछाड़कर अमरोहा 93.01 प्रतिशत के साथ प्रदेश में अव्वल रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में उसे तीसरा स्थान मिला है। इंटरमीडिएट में महोबा 89.24 प्रतिशत उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के साथ पहले स्थान पर है। शामली दूसरे स्थान पर रहा। हाईस्कूल के परिणाम में मुरादाबाद ने आठवां स्थान पाया है। टॉप 20 में मंडल के चार जिले शामिल हैं। बिजनौर को 22वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के दसवीं के परिणाम में इस बार सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत वाला जिला अमरोहा रहा। यहां 93.01 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें छात्राओं का प्रतिशत 96.40 और छात्रों का प्रतिशत 90.19 रहा। मुरादाबाद 89.78 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 8वें, रामपुर 87.91 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 15वें, संभल 86.59 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 19वें और बिजनौर 86.43 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 22वें स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट का मुरादाबाद मंडल का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। अमरोहा को छोड़कर कोई भी जिला शीर्ष दस में नहीं आ सका। अमरोहा ने 87.32 प्रतिशत उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान बनाया है। जबकि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के आधार पर 82.63 प्रतिशत के साथ बिजनौर 22वें, 82.24 प्रतिशत के साथ रामपुर 24वें, 79.23 प्रतिशत के साथ संभल 33वें, 78.11 प्रतिशत के साथ मूरादाबाद 40वें स्थान पर रहा। मंडल के होनहारों ने दसवीं में अपना परचम लहराया है। लेकिन प्रदेश की मेरिट में एकमात्र नाम मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के गौरव का है, जिसने चैथा स्थान प्राप्त किया है। मंडल का अमरोहा जिला 87.32 प्रतिशत उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की बदौलत यहां भी प्रदेश में तीसरा स्थान बनाने में कामयाब रहा। जबकि मुरादाबाद को इंटरमीडिएट की प्रदेश सूची में 40वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

हाईस्कूल परिणाम में प्रदेश में प्रतिशत के आधार पर शीर्ष पांच जिले
जिला उत्तीर्ण प्रतिशत छात्र छात्रा
अमरोहा 93.01 90.19 96.40
शामली 92.20 89.05 96.35
कानपुर नगर 91.64 88.86 94.58
गाजियाबाद 91.62 86.75 96.75
मुजफफरनगर 91.10 87.10 95.95
हाईस्कूल के परिणाम में मुरादाबाद मंडल की स्थिति
जिला उत्तीर्ण प्रतिशत छात्र छात्रा प्रदेश में स्थान
अमरोहा 93.01 90.19 96.40 पहला
मुरादाबाद 89.78 85.49 94.49 आठवां
रामपुर 87.91 83.81 92.41 पंद्रहवां
संभल 86.59 82.05 93.06 उन्नीसवां
बिजनौर 86.43 81.08 92.07 बाइसवां
इंटरमीडिएट परिणाम में प्रदेश में प्रतिशत के आधार पर शीर्ष पांच जिले
जिला उत्तीर्ण प्रतिशत छात्र छात्रा
महोबा 89.24 85.84 92.77
शामली 88.03 84.45 93.33
अमरोहा 87.32 83.57 92.58
फतेहपुर 86.59 82.34 91.19
बस्ती 86.52 83.89 89.22
इंटरमीडिएट के परिणाम में मुरादाबाद मंडल की स्थिति
जिला उत्तीर्ण प्रतिशत छात्र छात्रा प्रदेश में स्थान
अमरोहा 87.32 83.57 92.58 तीसरा
बिजनौर 82.63 77.08 88.70 22वां
रामपुर 82.24 76.96 88.11 24वां
संभल 79.23 75.51 84.78 33वां
मुरादाबाद 78.11 71.68 86.02 40वां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed