फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Suddenly leopard attacked jackal, farmer ran away to save his life, everyone was shocked

गांवों में दशहत: अचानक तेंदुए ने कर दिया गीदड़ पर हमला, जान बचाकर भागा किसान... उड़ गए होश, इस जिले का मामला

Tue, 15 Oct 2024 03:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 03:16 PM IST
सार

अमरोहा जिले के नौगांवा सादात, कैल बकरी मिलक, अतरासी और युसूफपुर गांवों में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग को सूचित कर तेंदुए को पकड़वाने की मांग तेज हो गई है। अधिकारी ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Amroha: Suddenly leopard attacked jackal, farmer ran away to save his life, everyone was shocked
अमरोहा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा - फोटो : संवाद

विस्तार

शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब जिले में तेंदुए दिखाई न दे रहा हो। अब नौगांवा सादात के गांव कैल बकरी मिलक में तेंदुआ देख किसान के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि किसान जिस समय खेत पर जा रहा था, तभी उसी नजर गीदड़ को निवाला बना रहे तेंदुए पर पड़ गई।

विज्ञापन


गांव वाले पहुंचे तो तेंदुआ तब तक गायब हो गया।  गांव निवासी सतपाल सिंह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अकेले अपने खेत पर जा रहे थे।  तभी उनकी नजर धान के खेत में गीदड़ को निवाला बनाते तेंदुए पर पड़ गई। जिसे देख उनके होश उड़ गए और वह उल्टे पांव गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां उन्होंने ग्रामीणों से खेत में तेंदुआ होने की बात बताई। जिसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत पहुंचे और तेंदुए की तलाश की। लेकिन तब तक वह जंगल में गायब हो चुका था। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसके बारे में जानकारी देते हुए उसे पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि कैलबकरी गांव बिजनौर जिले की सीमा से लगा हुआ है। हो सकता है कि वहां से तेंदुआ गांव में आ गया हो। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह अकेले खेत पर न जाएं। समूह के साथ जाएं और तेंदुआ दिखने तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

अतरासी और युसूफपुर में दिखा तेंदुआ

जनपद में तेंदुआ का डर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी तेंदुआ नौगांवा सादात में नजर आता है तो कभी डिडौली और अब रजबपुर क्षेत्र में देखा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।   रविवार दोपहर रजबपुर क्षेत्र के गांव अतरासी का सोनू खेत पर चारा लेने गया था।

उसने वहां एक खेत से निकल कर दूसरे खेत पर जाते हुए तेंदुए को देखा। उसने जल्द से गांव जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर जंगल में तेंदुए को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वहीं, दूसरी ओर थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव युसूफपुर में सोमवार सुबह सुनील कुमार खेत पर चारा लेने गए थे।

उसी दौरान उन्होंने खेत की सिंचाई भी शुरू कर दी। जब पानी देखने के लिए वह खेत के भीतर पहुंचे तो वहां तेंदुआ सो रहा था। आहट होने पर तेंदुआ जाग गया और उसने दहाड़ मारना शुरू कर दी। तेंदुए को देख कर सुनील कुमार गांव आ गए और ग्रामीणों को सूचना दी।



ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश में अभियान भी चलाया मगर तेंदुए का पता नहीं लग सका। डीएफओ ने बताया कि जगह-जगह वन विभाग की टीम अलर्ट है। जहां-जहां सूचना मिलती है, टीम वहां पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed