फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Stone-pelting over dispute regarding cutting of field embankment; case registered against 84 people.

Amroha: मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में पथराव, 34 नामजद समेत 84 लोगों पर केस, देखती रह गए पुलिसकर्मी

Thu, 07 May 2026 11:41 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी,नौगावां सादात
संवाद न्यूज एजेंसी,नौगावां सादात Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 07 May 2026 11:41 AM IST
सार

अमरोहा के सैदपुर इम्मा में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों के बीच पथराव होने से मामला बिगड़ गया। पुलिस ने 84 के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Amroha: Stone-pelting over dispute regarding cutting of field embankment; case registered against 84 people.
पथराव के दाैरान ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद बवाल में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव किया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों ओर से पत्थर चलते रहे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


स्थिति बिगड़ने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने मामले में 34 नामजद और 50 अज्ञात समेत 84 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार और  सिपाही हेमंत कुमार मूंढा चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव सैदपुर इम्मा में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव निवासी अल्ताफ और शकील पक्ष के लोग खेत की मेड़ काटने को लेकर आमने-सामने खड़े थे और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। पथराव के चलते गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष लगातार पथराव करते रहे।

हालात बेकाबू होते देख पीआरवी और थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचते ही आरोपी खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मौके से स्थिति को नियंत्रित किया और गांव में शांति व्यवस्था कायम कराई।

मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 34 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। सीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

इन लोगों को किया गया नामजद
पुलिस ने मामले में अल्ताफ, महताब, जहूर, सरताज, मेहराज, सलमान, महाराजख, आले हसन,  फरीद, नबी हसन, शौकीन, गुलिस्ता, रहीशा, हलीमा, शकील, अकील, अमीन, एहसान, चांद, गुलशेर, मुकीम, शौकीन, रहमान, नफीस, शरीफ, अब्दुल रहमान, नसरूद्दीन, शमशुद्दीन, नूरा, इसरार, वरीशा, हुस्ना, सोनी को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed