फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Stone pelting between two parties in land dispute, police had to run away to save their lives

आदमपुर में बवाल: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस को भागकर बचानी पड़ी जान, दरोगा समेत छह जख्मी

Sun, 27 Oct 2024 07:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:46 PM IST
सार

आदमपुर के बहादरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें लाठी-डंडे और पथराव के बीच दरोगा सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 18 नामजद सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Amroha: Stone pelting between two parties in land dispute, police had to run away to save their lives
मारपीट में जख्मी लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

भूमि विवाद में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


घटना में दरोगा सहित दो पक्षों से छह से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस की ओर से 18 नामजद सहित 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला आदमपुर के गांव बहादरपुर मजरा का है। गांव निवासी नरेश कुमार और हीरा लाल के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजे जमीन पर अपना हक जताने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों में कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे भी चलने लगे। विवाद की सूचना पर दरोगा भूदेव सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। वहीं, पत्थर लगने से दरोगा भी चोटिल हो गए। विवाद बढ़ने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

इस बीच विवाद में एक पक्ष नरेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक, राजीव, जावित्री और अनुराधा और दूसरे पक्ष से हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें रहरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, दरोगा का भी सीएचसी में इलाज कराया गया।

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि विवाद करने वाले दोनों पक्षों से 18 को नामजद करते हुए 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन लोगों पर हुआ मुकदमा

विवाद में दरोगा भूदेव सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें हीरा लाल, भोता रानी, पूनम, इंद्रपाल, रोहताश, कुंवर पाल, नेमचंद, गिरीश चंद, रामवीर सिंह, सत्यवीर, नरेश कुमार, उसकी पत्नी अनुराधा, पुत्र दीपक, राजीव कुमार, जावित्री, दीपक, सुनील, रोहन शामिल हैं। जबकि, छह अज्ञात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed