{"_id":"64d789ecd09e78bee30c5d58","slug":"amroha-seeing-skeleton-son-father-fell-down-relatives-expressed-possibility-of-murder-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: बेटे का कंकाल देख गश खाकर गिर पड़ा पिता, सात जुलाई से लापता था बच्चा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: बेटे का कंकाल देख गश खाकर गिर पड़ा पिता, सात जुलाई से लापता था बच्चा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 12 Aug 2023 07:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:02 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्रााधिकारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा में मिला अबुजर का कंकाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी आरिफ के सात वर्षीय पुत्र अबुजर का कंकाल शनिवार की सुबह उसके ताऊ के खेत में ही पड़ा मिला। कंकाल मिलने की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया बालक की हत्या कर शव वहां डालने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
ग्राम शेरपुर निवासी आरिफ का पुत्र अबूजर सात जुलाई को अपने पिता के साथ खेत पर गया था। दोपहर बाद आरिफ अबूजर को गांव की एक दुकान पर छोड़ कर वापस खेत पर चला गया था। शाम को वापस आने पर उसको मालूम हुआ कि अबूजर अभी तक घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाबजूद उसके नहीं मिलने पर 10 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार की दोपहर आरिफ अपने भाई के साथ खेत पर गया था। खेत के भीतर कुछ दूरी पर उसे कुछ कपड़े दिखाई पड़े। वह कपड़े अबूजर के थे। उसने फोन कर परिजनों को खेत पर बुला लिया।
विज्ञापन
अबूजर की तलाश करने पर कुछ दूरी पर उसका कंकाल पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंकाल को पंचनामा भर भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसी भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।