{"_id":"614790458ebc3ec91f25e76d","slug":"amroha-s-home-guard-injured-in-bull-attack-dies-city-news-mbd4032650189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से घायल अमरोहा के होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से घायल अमरोहा के होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। सांड़ के हमले से घायल अमरोहा निवासी होमगार्ड की उपचार के दौरान निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
अमरोहा जिले के थाना अमरोहा देहात के ग्राम उमरपुर निवासी महीपाल (52) होमगार्ड थे। उनके भाई सुंदर ने बताया कि वह थाना रजबपुर में तैनात थे। 16 सितंबर को वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर एक सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी थी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल अमरोहा भर्ती कराया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देख डाक्टरों ने हायर में भर्ती करने की सलाह दी। इस पर परिवार वालों ने उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। महीपाल की कोई संतान नहीं है। घटना के बाद से उनकी पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।