{"_id":"5ea2bcaa8ebc3e9066315c1a","slug":"amroha-police-detained-watchman-after-celebrating-son-wedding-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: पहले खाई शादी की सालगिरह की दावत, फिर पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: पहले खाई शादी की सालगिरह की दावत, फिर पुलिस से की शिकायत
Fri, 24 Apr 2020 03:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अमरोहा के आदमपुर के दूल्हेपुर अहीर गांव में चौकीदार को बेटे के शादी की सालगिरह मनाना महंगा पड़ गया। गांव के लोगों ने खूब दावत उड़ाई और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने चौकीदार को पकड़ लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। दूल्हेपुर अहीर गांव में शाम सात बजे के बाद डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच गाना शुरू कर दिया। इसके बाद पकवानों का खूब स्वाद चखा। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के आने के बाद भगदड़ मच गई। प्लेट छोड़ कर लोग भागने लगे। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद चौकीदार रामऔतार को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंसपेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। चौकीदार के पद से कार्यमुक्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।