फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha overall champion in divisional athletics competition

Moradabad News: कॅरिअर की संभावनाएं तलाशने उच्च शिक्षा संस्थानों में जाएंगे विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Amroha overall champion in divisional athletics competition
मुरादाबाद। राजकीय इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी कॅरिअर की संभावनाएं तलाशने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में जाएंगे। एडीआईओएस का कहना है कि एक्सपोजर विजिट के लिए सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। दिवाली के बाद कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद में 34 राजकीय विद्यालयों में 4793 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शासन की ओर से इन विद्यार्थियों की एक्सपोजर विजिट के लिए 23.96 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। स्कूल स्तर पर होने वाले इस विजिट में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को दूसरे जनपदों के उच्च शिक्षा संस्थान (विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेजों, कृषि विश्वविद्यालय आदि) में लेकर जाना है। एक भ्रमण एकदिवसीय होगा। अधिकारियों का कहना है कि इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरिअर के लिए जागरूक कराना है, ताकि विद्यार्थियों की अलग-अलग पाठ्यक्रमों में रुचि विकसित हो और वह उसी में दाखिला लेकर कॅरिअर संवार सकें।
विज्ञापन

00
टॉपर विद्यार्थी जाएंगे दूसरे प्रदेश
स्कूल के अलावा जनपद स्तर से भी राजकीय इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट करवाई जाएगी। अंतर यह होगा कि इसमें हर स्कूल के टॉपर विद्यार्थी को शामिल करना है। जो विद्यालय हाईस्कूल तक के हैं, वहां से एक विद्यार्थी और जो स्कूल इंटर कॉलेज हैं, वहां से दो विद्यार्थी इस विजिट में शामिल होंगे। पांच दिवसीय यह विजिट दूसरे प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
राजकीय इंटर कॉलेजों के ज्यादातर विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होते हैं। उनके लिए सरकार ने एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था की है। इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। टॉपर विद्यार्थियों के स्कूलों से नाम मंगवाए जा रहे हैं। सूची मिलने के बाद बैठक कर तारीख और स्थान निर्धारित किया जाएगा।

शतानंद शर्मा, एडीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed