फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 'Hello sir... a leopard took away Yogesh from our village, please come quickly and save him'

पुलिस रह गई हैरान:  'हेलो साहब... हमारे गांव के योगेश को तेंदुआ उठाकर ले गया, कृपया जल्दी आकर उसे बचा लो'

Tue, 10 Sep 2024 07:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

अमरोहा में अजीबो गरीब वाकया सामने आया है। पुलिस को कुछ लोगों ने काॅल कर बताया कि एक युवक को तेंदुआ उठाकर ले गया है। जब आनन फानन पुलिस माैके पर पहुंची तो पता चला कि मामला मारपीट का है। 

विज्ञापन
Amroha: 'Hello sir... a leopard took away Yogesh from our village, please come quickly and save him'
मोबाइल में कैद तेंदुआ। - फोटो : संवादर

विस्तार

हेलो साहब, हमारे गांव के योगेश को तेंदुआ उठा कर ले गया। कृपया जल्दी आकर उसे बचा लो। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला दो पक्षों में मारपीट का निकला। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव का है।

विज्ञापन


यहां पर रहने वाले किसान योगेश का गांव के ही एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दबंगों ने योगेश के साथ मारपीट की। तभी किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी कि गांव के योगेश को तेंदुआ उठा कर ले गया।
विज्ञापन


फोन करने वाले व्यक्ति के अल्फाज सुनकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामला मारपीट का निकला। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करने वाले नंबर पर कॉल किया तो वह बंद आया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में घायल योगेश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि गांव के ही नरेंद्र, हुक्म सिंह और योगिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ओवरटेक करने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

ढबारसी क्षेत्र में उझारी मार्ग पर गांव बागड़पुर मुंजप्ता और चौकुनी के बीच बाइक सवारों में ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद बाइक सवार युवक का पीछा करते हुए कुछ युवकों ने उसे ढबारसी में बस अड्डे पर रोक लिया और लाठी डंडों से मारपीट की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। हालांकि, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। यह घटना सोमवार रात करीब 8:00 बजे की है। बाइक ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।



इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक दूसरे युवक की डंडों से पिटाई कर रहा है। कुछ लोग बीच बचाव का प्रयास कर रहे हैं। मारपीट के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हालांकि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। वीडियो की जांच कराने और तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed