फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Don wash your face too much... you are already very fair, they teased teenager making obscene comments

शोहदों की दबंगई: 'ज्यादा मुंह मत धोया कर... तू पहले से बहुत गोरी', अश्लील टिप्पणी कर किशोरी से छेड़खानी

Thu, 01 Aug 2024 05:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

अमरोहा में शोहदों ने किशोरी पर अश्लील टिप्पणी कर दी। इसका विरोध करने पर वह घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पत्थर मारकर शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Don wash your face too much... you are already very fair, they teased teenager making obscene comments
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्यादा मुंह मत धोया कर तू पहले से बहुत गोरी है। ये टिप्पणी पड़ोस में रहने वाले युवकों ने किशोरी पर की। इतना ही नहीं विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। पत्थर मारकर घर के शीशे तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। मंगलवार की रात 8:30 बजे कारोबारी की पत्नी और 16 वर्षीय बेटी घर पर थी। तभी घर के सामने अन्नू और अजहर ने किशोरी की तरफ सिटी मारी।
विज्ञापन


फब्तियां कसते हुए कहा कि ज्यादा मुंह मत धोया कर तू पहले से बहुत गोरी है। किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। व्यापारी की पत्नी ने आरोपियों से टिप्पणी करने का विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं किशोरी के साथ मारपीट की और पत्थर मारकर घर के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अन्नु और अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

युवती के अश्लील फोटो वायरल किए

मंडी धनौरा निवासी युवती ने थाना गजरौला के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कहा है कि आरोपी रिश्ते में उसका फुफेरा भाई लगता है। घर आने जाने के दौरान उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि अश्लील हरकत करते समय उसके फोटो खींचने लगा।

विरोध करने पर युवक परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने युवक से विरोध जताया। आरोप है कि युवक ने फर्जी आईडी से युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।



युवती का आरोप है कि युवक उसकी शादी नहीं होने देने की धमकी भी दे रहा है। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed