{"_id":"69695602e62e75fbe8077ab4","slug":"amroha-district-has-lagged-far-behind-in-several-development-schemes-moradabad-news-c-284-1-smbd1013-155592-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विकास की कई योजनाओं में बुरी तरह से पिछड़ गया अमरोहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विकास की कई योजनाओं में बुरी तरह से पिछड़ गया अमरोहा जिला
विज्ञापन
अमरोहा। विभागों की सुस्ती के कारण विकास की कई परियोजनाओं में जिला बुरी तरह से पिछड़ गया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि में इसका खुलासा सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी दिसंबर माह की रैंकिंग में जनपद 67वें पायदान पर पहुंच गया है। अन्य विभागों में भी जिला पिछड़ गया है।
प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव स्तर से की जाती है। जारी हुई दिसंबर माह की रैंक के अनुसार जिले में विकास के मामलों में भी रैंक में 11 अंकों की गिरावट हुई है। विकास में नवंबर माह में जहां 56वीं रैंक जिले को मिली थी, वहीं दिसंबर में 67वीं रैंक पर जिला पहुंच गया है।
वहीं, राजस्व वसूली में पांच अंकों की कमी के साथ दिसंबर माह में 20वीं रैंक जिले को हासिल हुई है। इसके अलावा विगत माह में सौर ऊर्जा, उद्यान, ऊर्जा, कृषि (किसान सम्मान निधि, कुसुम आदि योजनाएं), ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पंचायत राज विभाग आदि की समीक्षा के आधार पर जारी रैंकिंग में चार विभागों की स्थिति अधिक खराब होने के कारण जिले की रैंक पर खासा प्रभाव पड़ा है।