फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: CM Yogi Adityanath public meeting in Rahra tomorrow, diverted, preparations intensified

Amroha: सीएम योगी आदित्यनाथ की रहरा की जनसभा कल, रूट किया गया डायवर्ट, तैयारियां हुईं तेज

Mon, 22 Apr 2024 01:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात/कुआं खेड़ा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात/कुआं खेड़ा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 01:19 PM IST
सार

अमरोहा के रहरा में योगी आदित्यनाथ की 23 अप्रैल को जनसभा होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करवाई जा रही है। इस लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है। 

विज्ञापन
Amroha: CM Yogi Adityanath public meeting in Rahra tomorrow, diverted, preparations intensified
अमरोहा के रहरा में योगी की जनसभा के लिए तैयार पंडाल - फोटो : संवाद

विस्तार

योगी आदित्यनाथ अमरोहा में 23 अप्रैल को जनसभा करेंगे। जनसभा रहरा स्थित श्री प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। इसके लिए एएसपी समेत आला अधिकारियों ने जनसभा स्थल का मुआयना किया। हेलीपैड स्थल और मैदान का निरीक्षण किया। तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


वहीं, प्रशासन ने रहरा रोड पर यातायात को डायवर्ट करने का फैसला लिया है। एएसपी राजीव कुमार सिंह बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जनसभा स्थल के आसपास ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा में 750 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें पांच एएसपी और सात सीओ शामिल हैं। अर्धसैनिक बल और पीएसी कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि जनसभा के दौरान रहरा रोड बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भाजपा के जिला अध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी का कहना है कि अभी सीएम का सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है।

इस तरह निकाला जाएगा ट्रैफिक

  • संभल-गंवा की तरफ से रहरा की तरफ से निकलने वाले सभी हैवी ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा। 
  • गंवा से रहरा होकर हसनपुर-गजरौला को जाने वाले सभी वाहनों को आदमपुर मोड़ से डायवर्ट करके ढबारसी की तरफ भेज दिया जाएगा, जो उझारी होकर अपने गंतव्य जाएगा।
  • हसनपुर से गंवा को जाने वाला पूरा ट्रैफिक डायवर्ट करके सैदनगली की तरफ भेजा जाएगा, जो नखासा व असमोली होकर अपने गंतव्य को जाएगा। 
  • यदि हसनपुर या अन्य कहीं से भी कोई ट्रैफिक रहरा की तरफ आ जाता है तो उसे बुरावली से डायवर्ट करके उझारी की तरफ भेजा जाएगा। 

नोट: हसनपुर से आदमपुर मोड़ तक पूरे रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। जिस पर केवल जनसभा से जुड़े वाहनों को भेजा जाएगा। अन्य वाहनों का इस मार्ग पर कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed