{"_id":"63d35d81a2bd220cb755b4bc","slug":"amroha-car-hit-standing-truck-on-highway-youth-died-wife-critical-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पीलीभीत के युवक की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पीलीभीत के युवक की मौत, पत्नी गंभीर
Fri, 27 Jan 2023 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Jan 2023 12:50 PM IST
सार
पीलीभीत जिले के थाना हाजरा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में दिवंगत जसविंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे गुरुप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे दंपती की कार अमरोहा के रजबपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीलीभीत जिले के थाना हाजरा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में दिवंगत जसविंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे गुरुप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। गणतंत्र दिवस की सुबह वह अपनी पत्नी सुखदीप कौर के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार हाइवे स्थित एक होटल के पास पुल से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
रफ्तार तेज होने से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बमुश्किल कार से बाहर निकाल कर गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गुरुप्रीत सिंह (36) को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायल सुखदीप कौर की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।