{"_id":"66e0439184522c00ab08f0a0","slug":"amroha-a-speeding-car-hit-a-woman-on-the-highway-she-jumped-and-fell-away-video-goes-viral-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 सेकंड का वीडियो देख कांप जाएगी रूह: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 सेकंड का वीडियो देख कांप जाएगी रूह: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरी
Tue, 10 Sep 2024 06:33 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:33 PM IST
सार
डिडाैली में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। उलछकर दूर गिरने से वह चोटिल हो गई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कूड़ा डालने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार के चालक में टक्कर मार दी। महिला उछलकर दूर जा गिरी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कार का आरोपी चालक मौके से भाग निकली। पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार को 56 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव जोगेंद्र सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार को उनकी 35 वर्षीय पत्नी बती कूड़ा डालकर नेशनल हाईवे को पार कर रही थीं।
विज्ञापन
तभी हाईवे पर दौड़ती अज्ञात कार के चालक ने उड़ा दिया। हादसे के बाद महिला कार की टक्कर लगने के बाद हवा में उछल गई और हाईवे पर गिर पड़ी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने महिला को जोया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला की हालत को नाजुक देख मुरादाबाद रेफर किया गया। जहां बती की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घायल महिला का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा करने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन