फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 20 policemen including Bambugarh and Papsara outpost incharge suspended, jurisdiction of two changed

अमरोहा एसपी का बड़ा एक्शन: बंबूगढ़ व पपसरा चौकी इंचार्ज समेत 20 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दो के कार्यक्षेत्र बदले

Sat, 17 Aug 2024 05:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 05:52 PM IST
सार

अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में बीस पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से खलबली मची है। कार्रवाई की जद में बंबूगढ़, पपसरा और टी पॉइंट गंगानगर चौकी प्रभारी भी आए हैं। 

विज्ञापन
Amroha: 20 policemen including Bambugarh and Papsara outpost incharge suspended, jurisdiction of two changed
कुंवर अनुपम सिंह एसपी अमरोहा - फोटो : पुलिस

विस्तार

अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बंबूगढ़, पपसरा और टी पॉइंट गंगानगर चौकी प्रभारी समेत 20 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। यह सभी पुलिसकर्मी अलग-अलग थाने में तैनात थे। किसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, तो कोई अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया।

विज्ञापन


एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। एसपी ने बताया कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की बंबूगढ़ चौकी इंचार्ज अतवीर सिंह, रहरा थानाक्षेत्र की टी-पॉइंट गंगानगर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार और रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा चौकी प्रभारी राजेंद्र तोमर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हसनपुर थाने में तैनात दरोगा माईन को नौगांवा सादात थाना भेजा गया है। रहरा थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद तारीक को डिडौली कोतवाली भेजा है। इसके अलावा हसनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही मोहित पांडेय, दीपक, दीपक पंवार टिंकू और रजबपुर थाने में तैनात रवि कुमार को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली में तैनात अरुण कुमार, गौरव कुमार, अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात अमित कुमार, रामभरोस, गजरौला थाने में तनात हंसराज, गुरजीत, सुनील कुमार, अमरोहा देहात थाने में तैनात शकील अहमद, मंडी धनौरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, डिडौली कोतवाली में तैनात अंकित मलिक, आकाश राणा को भी लाइन हजार किया गया है।


एसपी के मुताबिक अधिकांश पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। कई पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए हैं। इनमें कई सिपाही ऐसे हैं जिनकी थानों में रीपोस्टिंग चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed