फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amrita Chauhan wanted to destroy evidence before separating from Ramkesh

Moradabad News: रामकेश से अलग होने से पहले सबूत मिटाना चाहती थी अमृता चौहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Amrita Chauhan wanted to destroy evidence before separating from Ramkesh
मुरादाबाद। दिल्ली में अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर लिव इन पार्टनर रामकेश मीणा की हत्या करने की आरोपी अमृता चौहान बेहद शातिर दिमाग की है। रामकेश मीणा से अलग होने से पहले वह सभी सबूत मिटाना चाहती थी ताकी भविष्य में सुमित कश्यप की तरह रामकेश उसे ब्लैकमेल न करे। फोटो और वीडियो डिलीट कराने के लिए ही उसने रामकेश की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कटघर के मिलक पंडित नगला निवासी अमृता चौहान करीब एक साल पहले राजस्थान निवासी रामकेश मीणा के संपर्क में आई थी। फोरेंसिक साइंस के बाद वह कंप्यूटर साइंस में बीएससी कर रही थी। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी और उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट बना रखे थे। उसके दोस्तों की लंबी लिस्ट है। वह ज्यादा समय किसी के साथ नहीं रहती थी। उससे संपर्क खत्म करने के पहले ही सभी सबूत मिटा देती थी। पुलिस का दावा है कि एक साल पहले अमृता चौहान दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे राजस्थान निवासी छात्र रामकेश मीणा (32) के संपर्क में आई थी। मई 2025 से दोनों साथ में रहने लगे थे। करीब चार माह तक अमृता और रामकेश लिव इन में रहे लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। अमृता रामकेश से अलग होना चाहती थी। इससे पहले वह रामकेश से वीडियो और फोटो डिलीट कराना चाहती थी लेकिन रामकेश ने फोटो और वीडियो डिलीट करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

तब अमृता ने रामकेश के सामने यह ऑफर रखा कि वह हार्ड डिस्क में सभी फोटो वीडियो अपने पास सुरक्षित रख लेगी। इस पर रामकेश तैयार नहीं हुआ। इसके बाद अमृता ने साजिश रचकर नागफनी के बंगलागांव निवासी अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप और उसके साथी संदीप को बुलाकर रामकेश की हत्या कर दी। इसके बाद रसोई से एलपीजी सिलिंडर को खोलकर उसे भी आग में रख दिया गया था। इससे पहले आरोपी ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग व अन्य सामान कमरे से ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

चार साल से अमृता को ब्लैकमेल कर रहा था सुमित
मुरादाबाद। कटघर के मिलक पंडित नगला में प्राइवेट स्कूल संचालित करने वाले अमृता के पिता राजवीर सिंह ने बंगला गांव निवासी सुमित कश्यप पर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि चार साल से सुमित उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने बेटी के कुछ वीडियो और फोटो बना रखे थे। बेटी दिल्ली में पढ़ने गई तो वहां तक उसका पीछा करने लगा था। सुमित ने अमृता और उसके मित्र रामकेश के फोटो देख लिए थे। उनका आरोप है कि इसी बात से चिढ़कर उसने रामकेश की हत्या की है। उसके कहने पर ही अमृता घर में झगड़ा करती थी।
-----
अमृता ने बताया- फ्लैट में सिलिंडर फटने आग लगी

मुरादाबाद। पिता का कहना है कि अमृता घर आई थी। उसने बताया कि जिस फ्लैट में वह रहती थी। उसमें सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई है। उसमें रामकेश की मौत हो गई है। उसने हत्या वाली बात घर में नहीं बताई थी।

---

- मझोला में परिवार से अलग रही अमृता
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी अमृता चौहान मझोला क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहती थी। वह परिवार के साथ नहीं रहती थी। पुलिस का कहना है कि इस मकान में सुमित कश्यप का आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed