फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amrit Sarovar will be built in Adarshnagar

Moradabad News: आदर्शनगर में बनाया जाएगा अमृत सरोवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will be built in Adarshnagar
मुरादाबाद। लाइनपार स्थित आदर्शनगर की सूरत अब बदलने वाली है। यहां जल्द ही हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के सरिता विहार मोहल्ले में नालों के पानी से भरे मैदान को अमृत सरोवर के रूप में बदलने की तैयारी है। मंगलवार को निगम की कार्यकारिणी बैठक में इस कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद मनोरमा सैनी ने जयंतीपुर व उसके आसपास के इलाकों में नाले से फैली गंदगी के मुद्दे को उठाया। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि आदर्शनगर में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इस जगह को पर्यटकों के लिहाज से विकसित करने की योजना है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देश पर इस क्षेत्र के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। यहां गंदगी से पटे मैदान को साफ कराकर इसमें अमृत सरोवर बनाया जाएगा। साथ ही धार्मिक आयोजनों के लिए मैदान के एक हिस्से में पक्के घाट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

योजना में पूरे क्षेत्र के नाले की सफाई का कार्य भी शामिल है। नाले की बाउंड्री को भी ऊंचा किया जाएगा, ताकि नाले का पानी फिर से मैदान में न घुस सके। मैदान का पार्क के रूप में सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां बैठने के लिए बेंच, पेयजल और एलईडी लाइट भी लगाई जाएगी। इसके अलावा अमृत सरोवर के चारों ओर पौधे लगाए जाएंगे, जो इसकी खूबसूरती को बढाएंगे। धार्मिक आयोजन विशेष तौर पर छट महापर्व और मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए पक्के घाट का इस्तेमाल किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के बाद यहां गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर आयुक्त के इस योजना की पार्षदों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्शनगर में मैदान में फैली गंदगी की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद मंडलायुक्त ने इस क्षेत्र का विकास करने का निर्देश दिया था। योजना के मुताबिक पूरे क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed