फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amrit festival to protect against corona started in Kanth

कांठ में शुरू हुआ कोरोना से बचाव को टीका अमृत महोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Amrit festival to protect against corona started in Kanth
कांठ। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाए जाने के लिए शासन के निर्देश पर कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी टीके की एहतियाती तीसरी डोज के लिए टीका अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 18 से 59 वर्ष तक के लोगों को टीकेकी एहतियाती तीसरी डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र और यूपी सरकार ने कोरोना संक्रमण के असर को कम करने और शरीर में एंटी बॉडी बनाए जाने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। जिसके अंतर्गत अब तक 12 से 15, 15 से 17 और 18 से ऊपर की आयु वाले लोगों को इसका लाभ दिलाया जा रहा था। हजारों लोग ऐसे हैं जिन्होंने टीके की पहली और दूसरी डोज बहुत पहले की लगवा ली थी। अब सरकार ने टीके की तीसरी एहतियाती डोज के लिए 75 दिन तक कोरोना टीका अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया है। इसमें 18 से 59 वर्ष तक की आयु वालों को तीसरी बुस्टर डोज लगाई जानी है। कांठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शुक्रवार से टीका अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसके क्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघव कुमार सिंह के निर्देश में 18 से 59 वर्ष तक की आयु वालों को तीसरी एहतियाती तीसरी अमृत डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed